ग्राम पंचायत रावटी में रोजगार मेला आयोजित किया गया

रतलाम । बेरोजगार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं म.प्र.डे.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन रतलाम के द्वारा 17 फरवरी को जनपद पंचायत बाजना के रावटी मे विकासखण्ड स्तरीय रोजगार मेला आयोजन किया गया। रोजगार मेले में प्रतिभागी ैएसआईएस सिक्युरिटी’’ के भर्ती अधिकारी श्री संतोष कुमार ने बताया कि भर्ती कैम्प का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रावटी में किया गया है जिसमें 71 युवाओ ने भाग लिया। मापदंड के आधार पर 12 युवाओं का चयन एस.आई.एस. नीमच द्वारा किया गया। एलआईसी रतलाम ने 2 युवाओं का चयन किया।
इस क्रम में 18 फरवरी को जनपद पंचायत सैलाना , 21 फरवरी को जनपद पंचायत पिपलौदा , 22 फरवरी को आईटीआई परिसर सैलाना रोड रतलाम, 23 फरवरी को जनपद पंचायत आलोट तथा 24 फरवरी को जनपद पंचायत जावरा में केम्प आयोजित किए जाएंगे। केम्प का समय प्रातः 11.00 से शाम 4.00 बजे तक रहेगा।

Play sound