अर्पित चत्तर म.प्र. इकाई के प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोनित

रतलाम । श्री सौधर्म वृहद तपागच्छीय त्रिस्तुतिक श्रीसंघ (रजिस्टर्ड) राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चम्पालाल जी वर्धन की अनुशंसा पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश बरमेचा एवं राष्ट्रीय मंत्री अनिल चौपड़ा की उपस्थिति में श्री सौधर्म वृहत तपागच्छीय त्रिस्तुतिक श्रीसंघ के म.प्र. इकाई अध्यक्ष संतोष जैन नाकोड़ा द्वारा झाबुआ में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में श्रीसंघ की उपस्थिति में अर्पित चत्तर एडव्होकेट को म.प्र. इकाई$ के प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त कर सभा में नियुक्ति पत्र प्रदान किया ।
अर्पित चत्तर एडव्होकेट के प्रदेस कोषाध्यक्ष की नियुक्ति होने पर श्री संघ एवं ईष्टमित्रों में हर्ष व्याप्त हो गया, नियुक्ति पर श्रीसंघ अध्यक्ष अशोक लुक्कड़, विनोद बरमेचा, मदनसिंह चौरडिय़ा, पवन कांठेड़, मनोहर आंचलिया (आमु), अभय चौपड़ा, मनीष मेहता, आतिश औरा, मोहित चपड़ौद, प्रभात संचेती, मितेश कर्नावट, अर्पित आचंलियां आदि ईष्ट मित्रों ने माला, शॉल, श्रीफल भेंट कर स्वागत कर शुभकामनाएँ प्रेषित कर यशस्वी कार्यकाल हेतु शुभकामनाए प्रेषित की ।
इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष अर्पित चत्तर द्वारा समाजहित में कार्य करते हुए पूरे प्रदेश में, समाज के प्रत्येक गांव एवं अंतिम सधार्मिक भाई से जुड़कर कार्य करने, साथही समाजहित में अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन होने की बात कहीं । उक्त जानकारी अंकित लुक्कड़ एवं विभोर जैन द्वारा दी गई ।

Play sound