सहकार भारती के सदस्यता अभियान कि शुरुआत

रतलाम । जिले में सहकारिता आंदोलन का विस्तार कर सहकारिता को और मजबूत करने के लिए सहकार भारती का सदस्यता अभियान शुरू किया गया। सहकार भारती के जिलाध्यक्ष गोपाल परमार व पदाधिकारियों ने अभियान कि शुरुआत करते हुए जिला सहकारी बेंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक चौटाला, नागरिक सहकारी बेंक के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी, जिला थोक उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष राजेन्द्र राठौड, थोक उपभोक्ता भंडार के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र जोशी (मुन्ना), विपणन प्रकोष्ठ के महेन्द्र चौहान, भरत शर्मा को सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर सहकार भारती के उपाध्यक्ष मोडीराम सोलंकी,कोषाध्यक्ष हरीश शर्मा, पवन शर्मा थोक भंडार जिला प्रमुख, जमन पाल आदि उपस्थित थे। यह जानकारी मिडिया प्रभारी रणजीतसिंह राठौर ने देते हुए कहा कि सदस्यता अभियान जिले कि सभी विधानसभा क्षैत्रों में चरणबद्ध चलेगा।

Play sound