रतलाम । सर्वे भवंतु सुखिन की भावना जन कल्याण की कामना से गायत्री परिवार एवं नथानी परिवार के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय एक्यूप्रेशर शिविर का शुभारंभ दिनांक 17 फरवरी 2022 से श्रीमती कुसुम चाहर के मुख्य आतिथ्य में प्रारंभ किया गया। यह शिविर दो सत्रों में चलेगा प्रातः 8:00 से 12 एवं शाम 4:00 से 8:00 बजे तक रहेगा। कार्यक्रम संयोजक महेश गोयल ने बताया कि कस्तूरबा नगर जैन मंदिर के पास में यह शिविर लगाया गया है। जिसमें शुगर ,पुराना दर्द ,जोड़ों का दर्द, कमर दर्द ,घुटनों का दर्द ,माइग्रेन, मोटापा, ब्लड प्रेशर, डिप्रेशन, साइटिका , थायराइड आदि अनेक असाध्य रोगों का उपचार बिना औषधि के एक्यूप्रेशर वाइब्रेशन सुजोक थेरेपी से जोधपुर से पधारे अनुभवी थैरेपिस्ट श्री गोवर्धन चौधरी एवं श्री एस .आर .चौधरी के द्वारा मरीजों का इलाज किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रथम दिवस के अंतर्गत 32 परिजनों ने उपचार का लाभ प्राप्त किया। समाजसेवी श्रीमती कुसुम चाहर ने बताया कि शिविर का उद्देश्य और हमारा उद्देश्य यही है कि रतलाम की जनता ज्यादा से ज्यादा शिविर का लाभ लेवे और रोग मुक्त जीवन व्यतीत करें।