


फतेहपुर राजकीय माध्यमिक विद्यालय 19 फरवरी 2022 ।घुंघट अथवा हिजाब नारी की शालीनता का श्रृंगार है का विरोध करने वालों को अश्लील अर्ध नग्न अमर्यादित परिधान के विरोध का कदम पहले उठाना चाहिए उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि कामोत्तेजक परिधान से नारी आज कहीं भी सुरक्षित नहीं है।
उन्होंने कहा कि विद्यालय में ड्रेस कोड है उसका तो सबको पालन करना चाहिए कानून समान रूप से लागू होने चाहिए । मुनि कमलेश ने कहा कि धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र में स्वतंत्र रूप से जीने का अधिकार है संविधान का सम्मान सबको करना होगा । जैन संत ने स्पष्ट कहा कि उपासना पद्धति व्यक्तिगत मामला है सबको सभी का सम्मान करना चाहिए विद्यालय परिवार के शब्द प्रिंसिपल वीरेंद्र जी पालीवाल सरपंच जगन्नाथ प्रसाद डागलिया सुरेश कोठारी पवन कोठारी धनराज कोठारी पूनम चंद कोठारी ने बच्चों को प्रसाद वितरित किया।