कचरा स्थल पाये जाने पर दरोगा और झोन प्रभारी पर होगी कार्यवाही

निगम आयुक्त श्री झारिया ने वार्ड पर्यवेक्षकों की ली बैठक

रतलाम । रतलाम नगर को साफ-स्वच्छ व सुन्दर बनाने हेतु नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने लेकर स्वच्छता के प्रत्येक क्षेत्र में लगन से कार्य करने के निर्देष दिये।
निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने बैठक में निर्देशित किया कि शहर में कहीं भी कचरा स्थल ना हो इसकी सुनिश्चितता की जाये यदि हो तो तीन दिवस में समाप्त कर समाप्त किये गये कचरा स्थल पर नियमित रूप से रांगोली बनाई जाये साथ ही नगर के प्रमुख चौराहो, प्रमुख स्थानों पर भी रांगोली बनाने के निर्देश दिये।
रतलाम नगर को स्वच्छ व सुन्दर बनाये जाने हेतु मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा प्रतिबंधित किये गये 100 माईक्रॉन से कम मोटाई वाली पॉलीथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक (प्लास्टिक स्टीक सहित ईयर बर्ड, बैलून में उपयोग होने वाले प्लास्टिक स्टिक, प्लास्टिक झण्डे, कैंडी स्टिक, आईस्क्रीम स्टीक, सजावट में उपयोग होने वाले थर्मोकोल, प्लास्टिक प्लेट्स, कप, ग्लास, फोर्क, चम्मच, चाकू, स्ट्रा, ट्री, स्वीट बाक्स, निमंत्रण पत्र, सिगरेट पैकेट को कव्हर करने वाली पैकिंग फिल्म, प्लास्टिक स्टिर्रस व 100 माईक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक व पीबीसी के बैनर) के रतलाम नगर में पूर्णत: प्रतिबंध की कार्यवाही के निर्देश निगम आयुक्त श्री झारिया ने बैठक में दिये।
आयोजित बैठक निगम आयुक्त श्री झारिया ने निर्देशित किया कि नगर में ऐसे रिक्त प्लाट (भूखण्ड) जिन पर कचरा व गंदगी एकत्रित हो रही है संबंधित प्लाट (भूखण्ड) स्वामी पर 10 हजार की राषि का जुर्माना किये जाने की कार्यवाही की जाये। इसके अलावा निगम आयुक्त श्री झारिया ने एसटीपी में ट्रीटेड किये गये पानी से शहर के सार्वजनिक शौचालय व मूत्रालय की सफाई व धुलाई प्रतिदिन किये जाने के निर्देश संबंधित को दिये।
आयोजित बैठक में उपायुक्त श्री विकास सोलंकी, कार्यपालन यंत्री सुरेशचन्द्र व्यास, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री सत्यप्रकाश आचार्य, सहायक यंत्री श्री श्याम सोनी, श्री एम.के. जैन, श्री अरविन्द दशोत्तर, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह, निज सहायक श्री सुभाश गोयल, उपयंत्री सर्वश्री सुहास पंडित, बी.एल. चौधरी, राजेष पाटीदार, ब्रजेश कुशवाह, मनीष तिवारी, सुश्री दीक्षा निजामपुरकर सहित झोन प्रभारी, नियुक्त पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

Play sound