सृष्टि में हर जीव जन्तु मनुष्य प्रकृति संरक्षित हैं बस जरूरत है अपनत्व सेवा सहयोग की

  • कर्म करो फल की चिंता मत करो यह कर दिखाया मासूम स्वानो के रक्षकों को सृष्टि समाज सेवा समिति ने सम्मानित किया
  • संस्कृत से ही भारतीय संस्कृति विकसित की जा सकती हैं – अनिल झालानी
  • जीव से वा मानव प्रकृति सेवा ही परमार्थ सेवा है – रमेश टांक
  • जन-जन ऋषि परम्परा योग आयुर्वेद को पुनर्जीवित करने में सहायोग कर प्रकृति पर्यावरण का संरक्षण संवर्धन करें – विशाल कुमार वर्मा

रतलाम । सृष्टि समाज सेवा समिति रतलाम द्वारा पशु पक्षी प्रेमियों विशेषकर (श्वानों) की देखभाल करने वालो का सम्मान समारोह आयोजित किया गया विशेषकर अभिभावकों ने बच्चों को सम्मानित होता देख गौरवान्वित महसूस किया।
20 फरवरी रविवार 2022 प्रातः 10 बजे केराकत कोचिंग श्री वाघेला कोचिंग क्लासेस महालक्ष्मी नगर कालिका माता मंदिर के पास रतलाम स्थित संस्था का परिचय सेवा प्रकल्पों से अवगत कराते हुए समिति संरक्षक सतीश टांक के मार्गदर्शन में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण दिप प्रज्वलन मुख्य अतिथि स्वरूप समाजसेवी अनिल झालानी वरिष्ठ पत्रकार रमेश टांक सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के रूप में राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित आर. एन. केराकत विशेष अतिथि सिद्दीक मोहम्मद ख़ान सा व आमंत्रित जनों की उपस्थिति में कार्यक्रम सादगीपूर्ण माहौल में किया गया।
ओमवती कुशवाह (माई) श्रीमती सुशीला वर्मा विमलेश वर्मा दिपीका राठौर ने बच्चों के तन-मन-धन सेवा भाव को देख सदैव तत्पर रहने की बात रखी ।
समस्त अतिथियों बच्चों समिति सदस्यों द्वारा ज्योतिषाचार्य पं. संजय शिवशंकर दवे पं. चेतन शर्मा के सानिध्य में संक्रमण मुक्त प्राणवायु निरोगी काया कल्प लिए 81 प्रकार की औषधीय जड़ी-बूटी युक्त हवन-यज्ञ कर वातावरण शुद्धिकरण किया गया ।
समाजसेवी प्रकृति पर्यावरण संरक्षक पतंजलि युवा भारत जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा ने योग आयुर्वेद विद्या प्रकृति पर्यावरण से जुड़ने जोड़ने का आव्हान कर संकल्प दिलाया पेड़ लगाए धरती मां का श्रृंगार करें नगर पालिक निगम रतलाम के प्रयासों से महालक्ष्मी नगर में पेड़-पौधे रोपण किए औषधीय उद्यान विकसित कर उपस्थित जनों को भेंट किए गए कचरे के ढेर को ग्रीन झोन में बदलकर बायोफ्यूल में बदला जा सके जैविक खाद बनाईं जा सके महत्वपूर्ण विषय पर उपस्थित जनों ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में संपूर्ण टीम की उपस्थिति में सफल संचालन सुश्री दिव्या श्रीवास्तव कार्यकारी अध्यक्ष सृष्टि समाज सेवा समिति रतलाम व उपस्थित जनों का आभार व्यक्त समिति संरक्षक सतीश टांक ने माना।

Play sound