



फतेहपुर महादेव आश्रम 21 फरवरी 2022 । प्राणी मात्र के प्रति सद्भाव जिनके दिलों में निर्मित होता है वही सच्चा धर्म का अधिकारी है उक्त विचार राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि सद्भाव साधना का सच्चा राजमार्ग है इसी में मोक्ष का निवास है।
उन्होंने कहा कि धर्म के निमित्त से भी सद्भाव की धारा खंडित होती है तो वह अधर्म और पाप के रूप में परिवर्तित हो जाता है।
मुनि कमलेश ने बताया कि वात्सल्य और प्रेम के द्वारा ही सद्भाव का निर्माण होता है
राष्ट्रसंत ने कहा कि सद्भाव के बिना कितनी कठोर साधना कर ले मुर्दे को श्रृंगार कराने के समान है उस आत्मा का कदापि कल्याण संभव नहीं है।
अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरपंच श्री जगन्नाथ प्रसाद डागलिया ने बताया कि मुनि कमलेश के उदारवादी समन्वय वादी विचारों से प्रभावित होकर महादेव मंदिर के संत धर्मदास जी जिनकी उम्र 90 के करीब है उन्होंने अपना आश्रम राष्ट्रसंत के चरणों में समर्पित विहार धाम के लिए मंच की ओर से उनका अभिनंदन किया गया । संत और प्रशासन ने भी उनका स्वागत किया यहां से विहार कर कड़िया पधारे श्याम को इसवाल 22 फरवरी को उदयपुर देवेंद्र धाम के पास अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली शाखा उदयपुर द्वारा संचालित जैन दिवाकर साधु साध्वी सेवा केंद्र भंडारी स्मृति भवन में सुबह 9:30 बजे प्रवचन होंगे।