श्री कालिका माता मंदिर पर हर्षोल्लास से आयोजित हो रहा है नवरात्री पर्व

रतलाम । नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्राचीन श्री कालिका माता मंदिर पर विभिन्न आयोजन संपन्न हो रहे हैं । श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा माता रानी के दर्शनों के लिए सुचारु व्यवस्था की गई है । प्रातः काल तथा सायं काल गरबा रास के माध्यम से माता बहने गरबा कर माता रानी की आराधना कर रही है ।
ट्रस्ट अध्यक्ष राजाराम मोतियानी, उपाध्यक्ष मोहनलाल भट्ट, सचिव हरीश बिंदल, प्रवक्ता राकेश पोरवाल ने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन पुजारी पंडित आकाश, प्रकाश पुजारी, नंदिनी, आकाश, नैना व मधुर के सहयोग से रात्रि में 11:30 बजे से लेकर 1:30 बजे तक माता रानी का आकर्षक श्रंगार किया जाता है। तत्पश्चात ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर दर्शनार्थियो के लिए खोला जाता है। माता रानी की आरती समाजसेवी नीलेश पटेल ने की तथा गरबे प्रारंभ किये l
ट्रस्ट के राजेंद्र शर्मा राधावल्लभ पुरोहित नीलेश पटेल का सम्मान कियाl अभ्यागतों के भोजन प्रसादी के लिए महापौर प्रहलाद पटेल ने भोग लगाया नवरात्रि के दौरान अखंड रामायण पाठ का आयोजन भी ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है ट्रस्ट में नागरिकों से निवेदन किया है कि सभी धार्मिक कार्यों में हिस्सा ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *