
जैन कन्याशाला विद्यालय में स्थापित किया पुस्तकालय, ₹31,500 मूल्य की पुस्तकें भेंट कर शिक्षा को दिया प्रोत्साहन
रतलाम। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण और शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से जैन सोशल ग्रुप रतलाम ग्रेटर ने एक अभिनव एवं सराहनीय पहल की है। ग्रुप द्वारा चौमुखी पुल स्थित जैन कन्याशाला विद्यालय में पुस्तकालय की स्थापना करते हुए विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन, शैक्षणिक विकास और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को प्रोत्साहित करने के लिए ₹31,500 मूल्य की विभिन्न विषयों की पुस्तकें एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित अध्ययन सामग्री विद्यालय के ट्रस्टीगण एवं प्रधानाध्यापिका को श्रीमती श्रद्धा जी छाजेड़ को भेंट की गई।गत वर्ष भी इसी विद्यालय को ग्रुप ने लगभग 60,000 रुपये की कीमत के 14 व्हाइट बोर्ड भेंट किये थे ।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना, उनमें पढ़ने की रुचि विकसित करना तथा उन्हें शैक्षणिक और प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है ।
जैन सोशल ग्रुप रतलाम ग्रेटर द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और शैक्षणिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए लंबे समय से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रुप ने वर्ष 1998 से ही एक ध्रुव फंड की स्थापना कर रखी है, जिसके माध्यम से रतलाम के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों के विकास, शिक्षा एवं आवश्यक सहायता के लिए उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराई जाती है।
इस अवसर पर जैन सोशल ग्रुप रतलाम ग्रेटर के पूर्व अध्यक्ष जयन्त जैन, सुनील शाह, सूर्यसेन जैन, अनिल कटारिया एवं ललित कांठेड़ सहित ग्रुप अध्यक्ष संदीपजी चौरड़िया, निलेशजी गोधा, यशवन्त पावेचा, प्रमोदजी धींग, जितेश गेलड़ा एवं श्रीमती मधु गोधा उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय के ट्रस्टीगण भी उपस्थित थे।