पूरा भाजपा परिवार चेतन्य काश्यप जी के साथ – प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल

मातुश्री तेजकुंवर बाई काश्यप को दी श्रद्धांजलि

रतलाम, 14 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बुधवार को रतलाम पहुंचकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेेतन्य काश्यप की मातुश्री श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस मौके पर कहा कि श्री काश्यप ने माताजी की जो सेवा की, वह अनुकरणीय है। दुख की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार चेतन्य काश्यप जी के साथ है। प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप के पौत्र सिद्धार्थ काश्यप एवं श्रवण काश्यप, पड़पौत्र सारांश काश्यप को भी सांत्वना दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल सहित भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मौर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, आरडीए पदाधिकारी, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गणमान्यजन उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *