मध्य प्रदेश आइजा के अध्यक्ष बने डॉ. प्रदीप बाफना

मुंबई में राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया ने की घोषणा

मुंबई। ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आइजा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया ने डॉ. प्रदीप बाफना को मध्य प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है। मुंबई में हुई घोषणा के दौरान उन्होंने कहा कि डॉ. बाफना ने मध्य प्रदेश में एक साथ 450 पत्रकारों को जोड़कर संगठन को मजबूती प्रदान की है। उन्हें पुनः संगठन की कमान सौंपते हुए समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष हुंडिया ने कहा कि आइजा जैन समाज में जागरूकता लाने के साथ धर्म में व्याप्त शिथिलाचार और आडंबर के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने डॉ. बाफना से शीघ्र नई प्रदेश कार्यकारिणी गठित कर संगठन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजीव सैनानी के कार्यों की भी सराहना की।
उन्होंने बताया कि डॉ. प्रदीप बाफना के नेतृत्व में मांडवगढ़ तथा राजीव सैनानी के नेतृत्व में पूज्य सुधासागर जी महाराज के सान्निध्य में अशोकनगर में आयोजित आइजा के राष्ट्रीय सम्मेलन ऐतिहासिक रहे। संगठन आगे भी समाज को जागरूक करने के लिए मिलकर कार्य करेगा।

डॉ. प्रदीप बाफना ने जताया आभार
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप बाफना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने विश्वास जताकर पुनः संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है। वे आइजा के माध्यम से समाजहित में कार्य करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने जल्द ही मध्य प्रदेश की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *