नवरात्रि भक्ति शक्ति और उपासना का बड़ा पर्व

जावरा (अभय सुराणा) । नवरात्रि भक्ति शक्ति और उपासना का बड़ा पर्व है। इस पर्व की वर्तमान में और प्रासंगिकता बढ़ जाती है। जब बेटिया समाज में सुरक्षित नहीं है। बेटियों की पूजन कर हम अपने कर्तव्य की इति श्री नहीं कर सकते। आवश्यकता है समाज में बेटियों के लिए भय मुक्त वातावरण की।
उक्त विचार श्री माधवानंद एकेडमी पर आयोजित कन्या पूजन में मुख्य अतिथि संगीता शर्मा ने व्यक्त किए। विशिष्ठ आतिथ्य प्रदान कर रही पालक अतिथि सोनू राजपुरोहित,प्रीति सोनी ने कहा की बेटियों के प्रति हमारा भाव देवत्व का होना चाहिये। आज बेटिया समाज में दरिंदगी का शिकार हो रही है। वह चिंता का विषय है। हमे बेटियों को संरक्षण प्रदान कर अपना दायित्व निभाना होगा।
इस अवसर पर छोटी छोटी बेटियों ने आकर्षक गरबा भी प्रस्तुत किया। अतिथियों ने उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया।
अतिथियों का स्वागत प्राचार्य उषा श्रोत्रिय माया धाकड़ प्रियंका देवड़ा शारदा धाकड़ कीर्ति बैरागी अर्चना शर्मा अनीता राठौड़ ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *