- श्रुत संवर्धन समिति के बढ़ते कदम….
- श्वेतांबर मूर्तिपूजक एवं श्वेतांबर स्थानकवासी संस्थानों के मरतलाम ध्य, प्रथम बार प्राचीन पांडुलिपियों को संरक्षित एवं सूचीबद्ध करने हेतु ऐतिहासिक करार होगा

कोटा (सुधीर जैन)। श्रमण संघीय आचार्य सम्राट पूज्य श्री शिव मुनि जी महाराज की प्रबल प्रेरणा एवं आशीर्वाद से उपाध्याय प्रवर श्री रविंद्र मुनि जी महाराज के कुशल मार्गदर्शन में श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आनंद मल छल्लानी जैन के द्वारा नवगठित “श्रुत संवर्धन समिति” 3 सूत्रीय कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए कटिबद्ध है। उसी क्रम में श्रुत संवर्धन समिति के केंद्रीय संयोजक डॉ. अमित राय जैन एवं जैन कांफ्रेंस के राष्ट्रीय मंत्री श्री सुधीर जैन पुणे स्थित श्रुतभवन संशोधन संस्थान” के प्रेरक एवं प्राचीन पांडुलिपियों के विशेषज्ञ विद्वान गणि श्री वैराग्यरति विजय जी महाराज का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त करने महाराष्ट्र की विद्या नगरी पुणे पहुंचे*! पूज्य महाराजश्री जी से की गई चर्चा के निष्कर्ष के उपरांत यह तय हुआ कि संपूर्ण राष्ट्र में व्याप्त स्थानकवासी जैन समाज के विभिन्न पांडुलिपि संग्रह/ भंडारो का केंद्रीय एकत्रीकरण, संरक्षण, वर्गीकरण, सूचीकरण एवं डिजिटाइजेशन के कार्य में श्रुत भवन संशोधन संस्थान के विशेषज्ञ विद्वानों की टीम श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस के अंतर्गत स्थापित श्रुत संवर्धन समिति को समग्र सहयोग करेंगे।