कुंडलपुर। कुंडलपुर महोत्सव एवं विश्व प्रसिद्ध धरती के देवता जैन संत आचार्य विद्यासागर के दर्शन के लिए कोडरमा जैन समाज मीडिया प्रभारी ,जैन युवक समिति, झुमरी तिलैया के सदस्यों का जत्था बुंदेलखंड, मध्य प्रदेश के लिए आज रवाना हुआ।
निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन ने स्टेशन में तीर्थ यात्रियों का तिलक लगाकर स्वागत किया, और उन सभी के निर्विघ्न मंगल धर्म यात्रा की कामना की, उन्होंने कहा कि युवाओं के द्वारा ही संस्कृति और धर्म क्षेत्र की रक्षा हो सकती है,समाज के मंत्री ललित जैन सेठी,सुरेश झांझरी,सुशील छाबड़ा,सह मंत्री राज छाबड़ा,सुरेन्द काला ,बिनोद अजमेरा,मनीष सेठी,संदीप सेठी, बंगलोर से पुनीत-नुपुर जैन अजमेरा,लालगोला से संतोष-कविता ,दिशा जैन छाबड़ा आदि ने भी सभी तीर्थ यात्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी जैसा कि मालूम हो कि बुंदेलखंड के कुंडलपुर जैन तीर्थ क्षेत्र में जैन धर्म का सबसे बड़ा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा, एवं विश्व शांति का अनुष्ठान दिनांक 14 फरवरी से 24 फरवरी तक चल रहा है पूरे भारतवर्ष के जैन साधु और साध्वी वहां पर हजारों की संख्या में एकत्रित हुए हैं, पूरे भारतवर्ष और विश्व से जैन संप्रदाय के लाखों लोग पहुंच रहे हैं इस महा महोत्सव कार्यक्रम में लोकसभा के स्पीकर माननीय ओम बिरला, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान , पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आचार्य विद्यासागर जी का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया है, कुछ दिनों पूर्व ही माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मंत्री स्मृति ईरानी ने भी आचार्य विद्यासागर जी के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया है, तीर्थयात्री में मुख्य रूप से संयोजक राजकुमार जैन अजमेरा ,संजय जैन गंगवाल और मनीष जैन गंगवाल, शुभम जैन गंगवाल, मोहित सोगानी, राहुल ठोलिया ,अंशु सेठी, सम्यक गंगवाल ,नवीन जैन गंगवाल आदि लोग शामिल थे