समाजसेवी श्री रामगोपाल जी सोनी का देवलोक गमन, राठौर समाज ने पुष्पमाला एवं शाल पहनाकर दी अंतिम विदाई

जावरा (अभय सुराणा) । समाजसेवी श्री मदनलाल, स्वर्गीय राधेश्यामजी के बड़े भ्राता एवं किशोर सोनी के पिताजी श्री रामगोपाल सोनी का आयु करीब 85 वर्ष का रविवार रात्रि 7 बजे देवलोक गमन हो गया । उनकी अंतिम यात्रा सोमवार सुबह 10 बजे नरसिंहपुरा से निकाली गई जिसमें गणमान्य नागरिकों, समाजजनों एवं रिश्तेदारों ने शामिल होकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की । श्री सकल पंच राठौर समाज जावरा के सक्रिय कार्यकर्ता गोविंद राठौर(गजक वाले) ने करीब 43 वर्ष पुराना फोटो उपलब्ध कराते हुए बताया कि स्वर्गीय श्री रामगोपाल सोनी (पान वाले )श्री सकल पंच राठौर समाज जावरा द्वारा जलझूलनी एकादशी पर निकाली जाने वाली झांकी में न सिर्फ निशुल्क ट्रैक्टर देते थे बल्कि वे झांकी वाले उस ट्रैक्टर की रातभर ड्राइविंग करते थे । 43 पुरानी वर्ष पुरानी तस्वीर में स्वर्गीय श्री मांगीलाल (मांगू दादा गजक वाले) के अलावा स्वर्गीय सुरेश परिहार (लाइट वाले), पूर्व कोषाध्यक्ष स्वर्गीय केसरीमल राठौर, स्वर्गीय पूनम चंद राठौर (चक्की वाले) एवं स्वर्गीय रमेश राठौर (दादावाड़ी के सामने ) जो इस दुनिया में नहीं है वह दिखाई दे रहे हैं । झांकी में सत्यनारायण मंदिर राठौर समाज जावरा के पुजारी स्वर्गीय गेंदालाल उपाध्याय भी मौजूद हैं । अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सह प्रवक्ता जगदीश राठौर पत्रकार, समाजसेवी गोविंद राठौर (गजक वाले) एवं महेंद्र गहलोत, राधा कृष्ण मंदिर लालागली के पुजारी देवेंद्र शर्मा( नियति प्रेस) ने दिवंगत आत्मा को शाल एवं पुष्प माला पहनाकर अंतिम विदाई दी ।

Play sound