सफाई कार्य की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश
रतलाम । स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में रतलाम नगर को नम्बर 1 बनाने हेतु स्वच्छता कार्य में नियुक्त किये गये अधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने निर्देशित किया कि सफाई के साथ नागरिकों की आदत को बदलें।
आयोजित बैठक में निगम आयुक्त श्री झारिया ने बैठक में कहा कि षहर में सफाई करना नगर निगम का कार्य है किन्तु शहर को साफ-स्वच्छ रखना नागरिकों का भी कर्तव्य है इसलिये इधर-उधर व खुले में कचरा डालने वाले नागरिकों की आदत को भी बदले।
बैठक में निगम आयुक्त श्री झारिया ने निर्देशित किया कि सफाई कर्मचारियों का रविवार का अवकाष रहेगा अन्य किसी भी दिवस में रेस्ट नहीं रहेगा। इसके अलावा नगर के 101 ऐसे उद्यान जहां औषधिय पौधो का रोपण किया गया है वहां पर सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था करवाये।
षहर की सड़कों व अन्य स्थानों पर यदि सालिड या वेट वेस्ट है तो उसे हटाने व उठाने हेतु टेक्ट्रर ट्रॉली लगाई जाये। उन्होने निर्देशित किया कि सड़क पर यदि भवन निर्माण सामग्री पाई जाती है तो सामग्री जब्त कर संबंधित पर जुर्माना किया जाये।
ट्रीटेड वॉटर का रियूज व भू-जल स्तर को बचाने हेतु नगर के सिविल वर्क करने वाले ठेकेदार निर्माण कार्य में नगर निगम से ट्रीटेड वॉटर 50 रूपये प्रति किलो लीटर के मान से क्रय करें इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करें साथ ही ऐसे ट्यूबवेल मालिक जो कि ट्यूबवेल का पानी सिविल वर्क हेतु विक्रय करते उन पर दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने के निर्देश बैठक में दिये।
आयोजित बैठक में उपायुक्त श्री विकास सोलंकी, कार्यपालन यंत्री श्री मोहम्मद हनीफ षेख, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री सत्यप्रकाष आचार्य, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह, प्रभारी सहायक यंत्री श्री एम.के. जैन, उपयंत्री सर्वश्री सुहास पंडित, बी.एल. चौधरी, राजेष पाटीदार, ब्रजेष कुषवाह, मनीश तिवारी, सुश्री दीक्षा निजामपुरकर, निज सहायक श्री सुभाश गोयल, झोन प्रभारी व पर्यवेक्षक उपस्थित थे।