किशोर कुमार के स्वरांजलि कार्यक्रम में गुलाब चक्कर किशोरमय हुआ

रतलाम । महान गायक किशोर कुमार जी की 39वी पुण्यतिथि पर पर गिरीश सिंगिंग क्लब द्वारा गुलाब चक्कर पर स्वरांजलि कार्यक्रम किशोर दा के चित्र पर माल्यार्पण के साथ आयोजित किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सुनील वाडकर गायक, आयोजन,प्रवर्तक, संस्थापक- रफीज फन’ क्लब मुंबई तथा विशिष्ट अतिथि भगतसिंह भदोरिया चेयरमैन एम आई सी नगर निगम रेलवे पेंशनर्स के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र व्यास, वरिष्ठ सलाहकार पेंशनर विजय प्रकाश दुबे,देवीसिंह बिष्ट एवं समाजसेवी आनंद त्रिलोक चन्दानी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति शिवेंद्र दुबे एवं कु सेहरीस -देखा एक ख्वाब तो ये सिलेसिले हुए- , निशि सक्सेना गिरीश शर्मा ने- तेरे मेरे मिलन की ये रैना- , पूजा भावसार राघवेंद्र चौहान ने -कोरा कागज था यह मन मेरा- ,पर्वत के पीछे चंबे दा गांव – पूजा पटवा एवं अयक दुबे, करवटें बदलते रहे अशोक दुबे पूजा पटवा, परदेसिया यह सच है पिया अवनी उपाध्याय गिरीश शर्मा सहित जयंत गुप्ते, भुवनेश पंडित मैं प्रस्तुति देकर किशोर कुमार को याद किया।
गिरीश सिंगिंग क्लब के संस्थापक गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि इसके पूर्व एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें रतलाम जिले सहित बाहर के गायको ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर सुनील वाडकर जी से मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुख्य अतिथि सुनील वाडकर मुंबई का सिंगिंग क्लब द्वारा शांल, केसरिया दुपट्टा एवं पुष्पहार से अभिनंदन कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन अशोक दुबे द्वारा किया गया।

ratlam

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *