निगम आयुक्त श्री झारिया ने बैठक में दिये निर्देश
रतलाम । स्वच्छता कार्य हेतु नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने बैठक लेकर सॉलिड वेस्ट, सिटी ब्यूटीफिकेषन, ट्रीटेड वॉटर के रियूज, पॉलीथीन प्रतिबंध किये जाने के निर्देश संबंधितों को दिये।
आयोजित बैठक में निगम आयुक्त श्री झारिया ने निर्देशित किया सड़कों से सॉलिड वेस्ट उठाने, सड़कों की साईडों व डिवाईडरों से धूल व घांस-फुस हटाने का कार्य प्रतिदिन नियमित रूप से किया जाये। शासन निदेशानुसार 1 से 5 मार्च तक चलाये जाने वाले अंकूर अभियान के तहत पौधारोपण की कार्ययोजना 2 दिवस में तैयार करने, नगर के प्रत्येक वार्ड के एक-एक स्थान पर ब्यूटीफिकेशन के कार्य तेजी लाने के निर्देश के साथ ही 100 माईक्रॉन से कम मोटाई की पॉलीथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने हेतु अभियान में तेजी लाने के निर्देष निगम आयुक्त श्री झारिया ने संबंधितों को दिये।
निगम आयुक्त श्री झारिया ने आयोजित बैठक में ट्यूबवेलों का व्यावसायिक उपयोग करने वालो का सर्वे 3 दिवस में पूर्ण करने, स्वच्छता एप पर प्राप्त षिकायतों का समय-सीमा मे निराकरण करने, खाली प्लाट के स्वामियों को नोटिस जारी करने निर्देष दिये।
आयोजित बैठक में कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास, श्री मोहम्मद हनीफ शेख, स्वास्थ्य अधिकारी श्री सत्यप्रकाष आचार्य, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह, प्रभारी सहायक यंत्री श्री एम.के. जैन, उपयंत्री सर्वश्री सुहास पंडित, बी.एल. चौधरी, ब्रजेश कुषवाह, राजेश पाटीदार, मनीश तिवारी, सुश्री दीक्षा निजामपुरकर, निज सहायक श्री सुभाश गोयल, झोन प्रभारी व पर्यवेक्षक उपस्थित थे।