
रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के पितृ-पुरुष स्वर्गीय श्री कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष को हमने प्रत्येक बूथ पर कम से कम 51 प्रतिशत मत प्राप्त करने के लक्ष्य को लेकर बूथ विस्तारक योजना पर काम किया। हमारे नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं ने धरातल पर योजना को मूर्तरूप देने के लिए पार्टी निर्देशानुसार घर-घर जाकर मतदाताओं से सम्पर्क किया तथा मतदाताओं को केन्द्र तथा राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं को लेकर चर्चा की। परिणामस्वरूप प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं का पार्टी के प्रति अपेक्षित रूझान देखा गया। कार्यकर्ता की मेहनत के सुखद परिणाम आगामी चुनावों मे दिखाई देंगे।
उक्त विचार रतलाम शहर विधायक तथा समर्पण निधि संग्रह अभियान के रतलाम , मंदसौर एवं नीमच जिले के प्रभारी श्री चेतन्य जी काश्यप ने रंगोली सभागृह मे आयोजित पार्टी की जिला बैठक मे अपेक्षित कार्यकर्ताओं के बीच व्यक्त किये। श्री काश्यप ने कहा कि श्री ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष मे पार्टी ने प्रतिवर्ष चलाये जाने वाले आजीवन सहयोग निधि अभियान के स्थान पर इस वर्ष समर्पण निधि संग्रह अभियान चलाने का फैसला किया है।
जिस तरह केन्द्र की हमारी मोदी जी की सरकार देश को आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य को लेकर काम कर रही है, उसी तरह ठाकरे जी की मंशानुसार पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अपने कार्यकर्ताओं, समर्थको एवं शुभचिंतको के आर्थिक सहयोग से पार्टी को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा मे अग्रसर है। अन्य पार्टीयां बडे़-बडे़ राजघरानो तथा उघोगपतियों से चंदा वसूली कर अपनी पार्टीयों को चलाती है लेकिन भाजपा एक मात्र ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं के बल पर मैदान मे खड़ी रहती है।
बैठक को संबोधित करते हुए रतलाम-झाबुआ-अलिराजपुर सांसद श्री गुमानसिंह जी डामोर ने कहा कि शिक्षा तथा विकास मे सबसे पिछड़ा जिला होने के बावजूद अलिराजपुर जिले ने पार्टी द्वारा तय समय सीमा 5 फरवरी से पूर्व 4 फरवरी को ही बूथ विस्तारक योजना को बूथ स्तर तक पूर्ण कर लिया था। लक्ष्य पूर्ति को लेकर अलीराजपुर जिले ने प्रदेश मे पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके लिए अलीराजपुर के भाजपा कार्यकर्ता बधाई के पात्र है। रतलाम जिला भी लक्ष्य प्राप्ति के करीब पहुंच गया है। लगभग 8 से 10 प्रतिशत बूथों पर बूथ अध्यक्षों , बूथ समिति, बी.एल.ए. , पन्ना प्रमुख एवं पन्ना समितियों का गठन शेष है और मैं उम्मीद करता हूं कि रतलाम जिले के कार्यकर्ता भी अगले 2 से 3 दिनों में अलीराजपुर की तर्ज पर सभी 1296 बूथों पर समितियों का गठन कर लेगे । हमने 15 महीनों की कांग्रेस सरकार को देखा है जिसमे हमारे कार्यकर्ताओं सहित सम्पूर्ण प्रदेश के नागरिकों ने परेशानियां उठाई थी। भविष्य मे ऐसे बुरे दिन प्रदेश को न देखना पड़े इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को सक्रियता के साथ जनता के बीच हमेशा बने रहना है।
जावरा विधायक डॉ.राजेन्द्र जी पांण्डे ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष मे हम जनसंघ की स्थापना से लेकर भाजपा के गठन तक लगातार राष्ट्र और पार्टी के लिये सतत् संघर्ष करने वाले हमारे आदर्श पुरूषो एवं महिलाओं के नाम एकत्रित कर उनकी संघर्ष गाथा को बहुत कम शब्दों मे संग्रहित करेंगे। ऐसे आदर्श पुरूषो एवं महिलाओं ने हमारी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया था।
जिला प्रभारी श्री श्याम सुंदर जी शर्मा ने बैठक मे बूथ विस्तारक योजना की समीक्षा करते हुए शेष बचे कार्य को 28 फरवरी तक पुरा करने का आग्रह पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं से किया। श्री शर्मा ने कहा कि जिले के 1296 बूथों मे से लगभग 1125 बूथों पर हमारी पन्ना समितियां बन चूकि है लेकिन अभी भी लगभग 175 बूथों पर हमे बूथ अध्यक्ष सहित बूथ समितियां तथा पन्ना समितियों का गठन करना है। श्री शर्मा ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि रतलाम जिले के कार्यकर्ता पार्टी द्वारा दिये गये लक्ष्य को समय रहते प्राप्त कर लेंगे क्योकि रतलाम हमेशा पार्टी द्वारा दिये गये किसी भी तरह के लक्ष्य को प्राप्त करने मे असफल नही हुआ है।
बैठक मे स्वागत भाषण भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने देते हुए कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की कि बूथ विस्तारक योजना के तहत् जिले के सभी 1296 बूथों पर हम 28 फरवरी तक पन्ना समितियों का गठन कर लेगे तथा पार्टी द्वारा समर्पण निधि संग्रह अभियान के लक्ष्य को हम पार्टी द्वारा निर्धारित 15 मार्च तक प्राप्त कर लंगे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्री निर्मल कटारिया एवं आभार जिला महामंत्री श्री प्रदीप उपाध्याय ने किया।
मंच पर जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह जी लुनेरा, क्षेत्रिय सांसद श्री गुमानसिंह जी डामोर, भाजपा जिला प्रभारी श्री श्याम सुंदर जी शर्मा, रतलाम शहर विधायक श्री चेतन्य जी काश्यप , जावरा विधायक डॉ.राजेन्द्र जी पाण्डे, रतलाम ग्रामीण विधायक श्री दिलीप जी मकवाना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री परमेश जी मईड़ा, पूर्व विधायक श्री जितेन्द्र जी गेहलोत, श्री मथुरालाल जी डामर, पूर्व विधायक एवं जिला महामंत्री श्रीमती संगीता जी चारेल, समर्पण निधि संग्रह अभियान जिला प्रभारी श्री प्रदीप जी चौधरी उपस्थित थे।