नवीन कार्यकारिणी क़ा गठन अध्यक्ष पं.जितेंद्र नागर, उपाध्यक्ष पं.जीवन पाठक, सचिव पं.धर्मेंद्र व्यास मनोनीत

रतलाम। आज के दिनांक 27 फरवरी 2022 रविवार को माताजी मंदिर कस्तूरबा नगर सज्जन मील की चाल रतलाम पर पं.संजयशिवशंकर दवे की अध्यक्षता में ज्योतिष शिक्षण जनकल्याण समिति की बैठक क़ा आयोजित की गई , विगत 2 वर्षों से कोरोना महामारी के चलते समिति के द्वारा विस्तृत कार्य नहीं किए जा रहे थे इसी कारण बैठक में नवीन पदाधिकारी और कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा आगामी समय पर विप्रबंधु के हितार्थ कार्य किए जाएंगे इस बैठक में सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद हेतु पं.जितेंद्र नागर , उपाध्यक्ष पद पं.जीवन पाठक कोषाध्यक्ष पं.अशोक वशिष्ठ , सचिव पं.धर्मेंद्र व्यास , सहसचिव पं.सुरेंद्र शर्मा , मीडिया प्रभारी पं.विकास नागर को चुना गया वहीं संरक्षण पद हेतु पं.ओमप्रकाश शर्मा आचार्य पं.बजरंग गिरी जी पं.संजयशिवशंकर दवे का चयन किया गया ,
समिति के संस्थापक आचार्य पं.बजरंग गिरी व समिति पूर्व अध्यक्ष पं.ओमप्रकाश शर्मा के स्वास्थ्य खराब होने के कारण बैठक में उपस्थित नहीं हो सके ऑनलाइन द्वारा उन्होंने आगामी नवीन कार्यकारिणी की अपनी सहमति प्रदान की ,
आगामी समय पर रतलाम की जनता के लिए बृहद ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी के लिए ज्योतिष कुंडली का अध्ययन समाधान शिविर रखा जायेगा ,
कार्यकारिणी गठन के उपरांत पं.संजयशिवशंकर दवे द्वारा सभी मनोनीत पदाधिकारियों को आगामी कार्य हेतु दृढ़संकल्पित रहने हेतु शपथ दिलवाई गई..
इस मौके पर पं.मनीष परसाई , पं.राममिलन शास्त्री की विशेष उपस्थिति रही..!