श्रीमती आजाद रामपुरिया को दिवाकर मंच शाखा उदयपुर की महिला महिला अध्यक्ष घोषित किया गया


उदयपुर हिरण मगरी सेक्टर 5 महावीर भवन 28 फरवरी 2022 । किसी भी प्राणी को तनिक मानसिक कष्ट पहुंचाना भी साक्षात परमात्मा के साथ खिलवाड़ करने के समान है। उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने जैन दिवाकर चौथमल जी महाराज 127 दीक्षा जयंती आचार्य देवेंद्र मुनि जी की दीक्षा जयंती एवं कर्नाटक के श्री गणेश लाल जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष में संबोधित करते कहा कि प्रत्येक प्राणी में परमात्मा का अंश विद्यमान है।
उन्होंने कहा कि किसी को तकलीफ देने का कोई अधिकार नहीं है कष्ट देने वाला शैतान से कम नहीं।
मुनि कमलेश ने बताया कि विश्व के सभी धर्म ग्रंथ और संत ने एक स्वर में कहा परोपकार धर्म और पर पीड़ा पाप है।
राष्ट्रसंत ने कहा कि स्वार्थ लोग ईर्ष्या अहंकार के वशीभूत होकर अंधा बना हुआ अनर्थ की खान बन जाता है ।
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के तत्वाधान में अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच ने दिल्ली शाखा राजस्थान के प्रयास से मुनि कमलेश की प्रेरणा से ₹127000 गौ सेवा हेतु एकत्रित हुए । श्रीमती आजाद रामपुरिया को दिवाकर मंच शाखा उदयपुर की महिला महिला अध्यक्ष घोषित किया गया । महासती निरुपमा मेघा नमिता जी ने भी विचार व्यक्त किए । मंच के भगवती लाल, यशवंत पगारिया, राजेंद्र कच्छारा, जीवन सर्राफ, सुरेश मेहता, ओम प्रकाश वीर वाल, डॉ लक्ष्मी लाल वीरवाल सेवा का लाभ लिया । संघ अध्यक्ष भूरा लाल बोहरा ने आभार व्यक्त किया । संचालन मंच राजस्थान के अध्यक्ष अनिल जारोली ने किया।