श्री चौबे, श्री दशोत्तर व श्री भारतीय सेवा निवृत्त

रतलाम । नगर निगम लोक निर्माण शाखा के सहायक यंत्री श्री राकेश कुमार चौबे, श्री अरविन्द दशोत्तर व विकास शाखा के भृत्य श्री कैलाश भारतीय की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर निगम के फायर स्टेशन भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाव-भीनी विदाई दी गई। निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने अपने उद्बोधन में श्री चौबे, श्री दशोत्तर व श्री भारतीय द्वारा अपने सेवाकाल में किये गये कार्यो प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर श्री चौबे, श्री दशोत्तर व श्री भारतीय को साफा बांधकर व शाल-श्रीफल तथा प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त श्री विकास सोलंकी, कार्यपालन यंत्री श्री सुरेषचन्द्र व्यास, श्री मोहम्मद हनीफ शेख, श्री एम.के. जैन, पूर्व महापौर परिषद सदस्य एवं पार्शद सर्वश्री प्रेम उपाध्याय, गोविन्द काकानी, वहीद षैरानी, सतीष भारतीय सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने श्री चौबे, श्री दषोत्तर व श्री भारतीयका पुष्पहार व पुश्प गुच्छ से स्वागत किया।

Play sound