निगम आयुक्त श्री झारिया ने निर्माण व विक्रय करने वाले व्यापारियों को बैठक में दिये निर्देश
रतलाम । नगर के पॉलीथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक के निर्माता व विक्रेताओं की निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने एसडीएम श्री राजेश शुक्ला के साथ लेकर पॉलीथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक से शहर में होने वाली गंदगी के बारे में बताते हुए इनका निर्माण व विक्रय ना करने की समझाईश दी।
निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने आयोजित बैठक में निर्माता व विक्रेताओं से कहा कि पॉलीथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक एक बार उपयोग करके सड़क, नाले-नाली, सार्वजनिक स्थलों पर फेंक दिया जाता है जिससे नाले-नालियां चॉक होने के साथ षहर में गंदगी होती है।
बैठक में उन्होने निर्देशित किया कि मध्यप्रदेश प्रदूषण बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के तहत वे 100 माईक्रॉन से कम मोटाई की पॉलीथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक का निर्माण व विक्रय ना करें जब निर्माण ओर विक्रय ही नहीं होगा तो शहर में कहीं भी गंदगी दिखाई नहीं देगी जिससे स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में रतलाम नगर को उच्चतम रैंकिग प्राप्त होगी।
एसडीएम श्री राकेश शुक्ला ने कहा कि यह षहर आपका है आपके सहयोग से ही रतलाम नगर को स्वच्छता में नम्बर 1 बनाया जा सकता है इस कार्य को करने के लिये इच्छा शक्ति की जरूरत है।
आयोजित बैठक में उपायुक्त श्री विकास सोलंकी, कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह, झोन प्रभारी सर्वश्री किरण चौहान, विनय चौहान, धर्मेन्द्र दोगाया, पॉलीथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक के निर्माता व विक्रेता सर्वश्री संजय पारख, अर्पित अग्रवाल, राहूल पोखरना, कमलेष मालपानी, संदीप उपाध्याय, विजय कुमार अग्रवाल, संजय कुमार, अरिहन्त थ्रेड एण्ड सेल्स, मनोज जैन जैन पैकेजिंग, संदीप परिहार, प्रतिक, विजय चौहान, मनोज पोपरानी, शेखर जैन, लोकपाल तिवारी, श्रीराम कृपा दालबाटी आदि उपस्थित थे।