जिला एवं जनपद पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों का प्रारंभिक प्रकाशन

2 मार्च तक दे सकेंगे आपत्ति

रतलाम । त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 अन्तर्गत परिसीमन किया जाकर जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्रों का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया है। निर्वाचन क्षेत्र का कोई भी वयस्क निवासी सारणी में अन्तर्विष्ट किसी बात के सम्बन्ध में कोई आपत्ति आगामी 2 मार्च तक कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम के समक्ष लिखित में प्रस्तुत कर सकेगा। निर्धारित समय सीमा में प्राप्त आपत्तियों पर 7 मार्च को विचार किया जाकर अंतिम विनिश्चिय 10 को प्रकाशित किया जाएगा।

Play sound