महाशिवरात्रि पर्व पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए विधायक चेतन्य काश्यप

रतलाम । महाशिवरात्रि पर विधायक चेतन्य काश्यप ने शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने श्री गढ़ कैलाश मंदिर में दर्शन वंदन कर भक्तों में प्रसादी वितरण का शुभारंभ किया। इस मौके पर श्री गढ़कैलाश समिति द्वारा उनका स्वागत, अभिनंदन किया गया। श्री रत्नेश्वर महादेव मंदिर से निकली शाही सवारी में भी वे शामिल हुए। उन्होंने टी.आई.टी. रोड़ स्थित मनकामेश्वर मंदिर भगवान की आरती में भाग लिया। श्री काश्यप कालिका माता उद्यान में सनातन सोश्यल ग्रुप द्वारा आयोजित सत्यम, शिवम्‌, सुंदरम महारूद्र अभिषेक में भी सम्मिलित हुए। श्री काश्यप खैरादी वास स्थित श्री मोजी शंकर महादेव मंदिर पर आयोजित भव्य शिव बारात के आयोजन में भी सम्मिलित हुए। इस दौरान मनोहर पोरवाल, निर्मल कटारिया, अशोक पोरवाल, जयवंत कोठारी, सुनिल सारस्वत, कृष्ण कुमार सोनी, करणधीर्य बड़गोत्या, निलेश गांधी, गोपाल शर्मा, मंगल लोढ़ा, मुन्नालाल शर्मा, अशोक जैन लाला, राकेश मीणा, अशोक यादव, तारा देवी सोनी, करण वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।

Play sound