विधायक चेतन्य काश्यप ने करमदी में किया सामूदायिक भवन का लोकार्पण

रतलाम। महाशिवरात्रि पर्व पर विधायक चेतन्य काश्यप ने ग्राम करमदी के रहवासियों को सामूदायिक भवन की सौगात दी। उन्होंने नवनिर्मित भवन का लोकार्पण कर ग्राम की मंदिर समिति द्वारा आयोजित १५ फीट शिवलिंग निर्माण के कार्य का भूमि पूजन भी किया।
श्री काश्यप ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग के प्रति चिंतित है। करमदी के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर सामूदायिक भवन में किचन शेड के निर्माण में भी सहयोग देने का आश्वासन दिया। आरंभ में सरपंच विनोद वर्मा ने मांग पत्र प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, पूर्व महामंत्री मनोहर पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष सुनिल सारस्वत, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, करणधीर्य बड़गोत्या, विनोद पाटीदार, वार्ड संयोजक सुरेश वर्मा, लक्ष्मीनारायण पाटीदार, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे। ग्रामवासियों द्वारा विधानसभा क्षेत्र में चौतरफा विकास कार्यों के लिए विधायक चेतन्य काश्यप का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री हेमन्त राहौरी ने किया। आभार प्रदर्शन ग्राम सचिव भेरूलाल मुनिया ने किया।

Play sound