अंबर पर मेरे एक ही तारा वो एक तारा हो तुम

श्री पंचान अग्रवाल समाज द्वारा पारिवारिक थीम पर डांस प्रतियोगिता का आयोजन

रतलाम । माता,पिता,भाई,बहन,दादा,दादी जैसे अनेक अनमोल रिश्तों पर हुई प्रस्तुति ने उपस्थितजनों को भाव विभोर कर दिया। अवसर था श्रीपंचान अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत 8 तारीख गुरुवार को संध्या 8:00 बजे से पारिवारिक थीम पर आयोजित डांस प्रतियोगिता का। श्री पंचान एकता वूमेंस क्लब द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में तीन ग्रुप में 25 से अधिक समाजजनों ने बड़ी उत्साह के साथ भाग लिया।
क्लब की अध्यक्षा अनिता चौधरी एवं रिंकू अग्रवाल ने बताया कि डांस की थीम पारिवारिक थी जिसमें प्रत्येक प्रतियोगी को किसी भी 1 पारिवारिक रिश्ते जैसे माता,पिता, भाई, बहन ,दादा, दादी को समर्पित अपनी प्रस्तुति देना थी।
कई प्रस्तुति उत्साह से भरपूर थी तो कुछ प्रस्तुति विशेषकर बच्चों की ने उपस्थितजनो को भाव विभोर कर दिया।
कार्यक्रम संयोजक कविता गर्ग एवं नेहा अग्रवाल अब बताया अंत में क्लब द्वारा एक विशेष नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। जिसमें माता-पिता का बच्चों के प्रति उनके बचपन से बड़ा होने तक अटूट प्यार और समर्पण एवं फिर बच्चों के बड़े हो जाने पर उन्हें उनके माता-पिता के प्रति भी अपनी जवाबदारी का एहसास करवाने का सुंदर चित्रण प्रस्तुत किया गया।
विजेताओं को समाज प्रमुख श्री शांतिलाल जी चौधरी, महेश अग्रवाल, महेश गोयल, ओम अग्रवाल द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन मेघा अग्रवाल द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन निकिता अग्रवाल द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *