अंकूर अभियान के तहत विभिन्न उद्यानों में 425 पौधो का किया रोपण

प्राण वायु हेतु पौधो को सहेजने का लिया संकल्प

रतलाम । प्राण वायु हेतु शासन द्वारा 1 से 5 मार्च तक चलाये जा रहे अंकुर अभियान के प्रथम दिन नगर के विभिन्न उद्यानों में निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया, जनप्रतिनिधि, पत्रकार व नागरिकों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधो का रोपण कर उन्हे सहेजने का संकल्प लिया।
निगम आयुक्त श्री झारिया ने बताया कि शासन द्वारा चलाये जा रहे अंकुर अभियान के तहत नगर के 101 उद्यानों में 10-10 कुल 1000 पौधे रोपने की कार्य योजना के प्रथम दिन 01 मार्च मंगलवार को निगम स्वामित्व के श्री कालिका माता, अमृत सागर, हनुमान ताल, गुलाब चक्कर उद्यान सहित अन्य उद्यानों में शीशम, केशिया, गुड़हल, नीम, करंज, अमलतास, कनेर आदि प्रजातियो का पौधा रोपण करते हुए 425 पौधो का रोपण किया गया।
पौधा रोपण के अवसर पर पूर्व महापौर श्री षैलेन्द्र डागा, पूर्व महापौर परिशद सदस्य एवं पार्षद श्री भगतसिंह भदौरिया, श्रीमती मनीषा शर्मा, श्री मुन्नालाल शर्मा, श्रीमती अदिती दवेसर, श्रीमती बबीता नागर, मंडल अध्यक्ष श्री मयूर पुरोहित, पत्रकार श्री नरेन्द्र जोशी, श्री अनिल पांचाल, कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास, श्री मोहम्मद हनीफ शेख, उद्यान पर्यवेक्षक श्री धर्मेन्द्र दोगाया, झोन प्रभारी श्री विनय चौहान आदि उपस्थित थे।

Play sound