श्री विशाल डांगी मप्र कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ रतलाम अध्यक्ष नियुक्त

रतलाम। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी पूर्व मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व प्रभारी समस्त प्रकोष्ठ जेपी धनोपिया व व्यापारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री अजय चौरडिय़ा की अनुशंसा पर श्री विशाल जी डांगी को मध्य प्रदेश कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ जिला रतलाम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। श्री डांगी ने खुर्शीद अनवर, जयेश झालानी, महेंद्र कटारिया, जेम्स चाको, संजय छाजेड़ का आभार व्यक्त किया। इनकी नियुक्ति पर  प्रकाश लोढ़ा, कमल कटारिया, अल्पेश नागौरी, धर्मेन्द्र मंडवारिया, अंकित सिसौदिया मावावाला, सोनू व्यास, पियूष बाफना, वैभव पितलिया, रूपेश बरबेटा, हितेश पारिख, मुकेश कोठारी, शीतल सेन सहित परिवारजन तथा इष्ट मित्रों ने बधाई प्रेषित कर शुभकामनाएं दी।

Play sound