संत समाज का एक ऐसा आईना होते है जो समाज को नई दिशा देने का कार्य करतें हैं – प्रवर्तक श्री विजय मुनी जी म.सा.

  • भगवान महावीर स्वास्थ्य केंद्र दलोदा पर विराजित स्वास्थ्य लाभ ले रहें है प्रवर्तक श्री विजय मुनी जी म.सा. आदी ठाणा के दर्शन वंदन कर सुखसाता पूछी
  • मंदसौर जैन दिवाकर लाभ मुनी नेत्र चिकित्सालय पर विराजित उपप्रवर्तक श्री अरुण मुनी जी म.सा., श्री सुरेश मुनी जी म.सा. के स्वास्थ्य कि सुखसाता पुछकर अस्पताल का अवलोकन किया गया

जावरा (अभय सुराणा )। संत समाज का एक ऐसा आईना होते है जो समाज को नई दिशा देने का कार्य करतें हैं वर्तमान समय में भगवान महावीर का स्वरुप साधु साध्वी मैं होता है ऐसे गुरुदेव जैन दिवाकर श्री चोथमल जी म. सा. के अनुयायी संथारा साधक प्रवर्तक श्री रमेश मुनी जी म. सा. के सुशिष्य के दर्शन वंदन दलोदा स्थिति भगवान महावीर स्वास्थ्य केंद्र दलोदा पर विराजित स्वास्थ्य लाभ ले रहें है प्रवर्तक श्री विजय मुनी जी म सा, उपप्रवर्तक श्री चंद्रेश मुनी जी म सा, श्री अभिजित मुनी जी म सा, श्री तिलक मुनी जी म सा, आदी ठाणा के दर्शन वंदन कर सुखसाता पुछकर भगवान महावीर स्वास्थ्य केंद्र दलोदा पर निर्माणाधीन गुरु रमेश स्मारक के दर्शन कर स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहें जीर्णोद्धार का अवलोकन कर प्रवर्तक श्री विजय मुनी जी म सा आदी संत मंडल से धर्मचर्चा कर समाज को मजबुत करनें पर जोर दिया गया । साथ ही मंदसौर जैन दिवाकर लाभ मुनी नेत्र चिकित्सालय पर विराजित उपप्रवर्तक श्री अरुण मुनी जी म सा श्री सुरेश मुनी जी म सा के स्वास्थ्य कि सुखसाता पुछकर अस्पताल का अवलोकन कीया गया इसके पश्चात महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पशुपतिनाथ महादेव मंदसौर मै दर्शन कर पुजा पाठ किया गया इस मोके पर जैन दिवाकर विचार के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं जैन कांफ्रेंस वैयावच्चय म प्र के प्रांतीय मंत्री संदीप रांका, दिवाकर मंच जिलाध्यक्ष शेखर नाहर, शांतिलाल दुग्गड, ओमप्रकाश श्रीश्रीमाल, पारसमल बरडीया, जैन कांफ्रेंस प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य द्धय बसंतीलाल चपडोद, मनोहरलाल चपडोद, सुरेन्द्र मेहता, अजीत रांका, नरेन्द्र रांका, अशोक रांका पारसमल ओरा आदी उपस्थित थे । उक्त जानकारी जैन कांफ्रेंस प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य शेखर नाहर द्वारा दी गई।

Play sound