
रतलाम। इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान, संग्रहालय बालाघाट द्वारा दुनिया के 13 से अधिक देशों की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक यात्रा करने वाले नगर के साहित्यकार सतीश जोशी, नगरा को अपने 20 वें राष्ट्रीय साहित्य व पुरातत्व के महा अनुष्ठान के अवसर पर साहित्य वाचस्पति(डॉक्टरेट की मानद उपाधि ) प्रदान की है।
ज्ञातव्य है कि श्री जोशी का अकादमिक अध्ययन भी अभी जारी है।इस अवसर पर हरिशंकर भटनागर, सुभाष यादव, आशीष दशोत्तर, डॉ.शोभना तिवारी, डॉ खुशबू जांगलवा, डॉ. हरिकृष्ण बड़ोदिया,रश्मि पंडित,प्रकाश हेमावत, आशारानी उपाध्याय, सुरेश माथुर, ब्रजराज सिंह, तृप्ति सिंह इन्दु सिन्हा, रामचन्द्र अम्बर एवं नगर के अन्य साहित्यकारों ने श्री जोशी को बधाई दी।