यूक्रेन में छात्र नवीन के दुखद निधन पर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई

रतलाम। आज रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा यूक्रेन में अध्ययनरत छात्र नवीन शेखरप्पा की संकटकालीन परिस्थितियों में दुखद निधन हो गया । छात्र नवीन को शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि देने हेतु आज समस्त कांग्रेस जन दो बत्ती चौराहा पर एकत्रित होकर मौन जुलूस के रूप में हाथों में मोमबत्ती लेकर एक कैंडल मार्च निकाला और पुनः दो बत्ती पर आकर छात्र नवीन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहा कि भारत राष्ट्र के छात्र छात्राओं की सुरक्षा का जिम्मा भारत सरकार का है लेकिन मोदी सरकार चुनाव में व्यस्त हो कर वर्तमान युद्ध की जो परिस्थितियां बनी उसकी ओर ध्यान ना देते हुए चुनाव में ही मशगूल होकर रहें जिसके कारण आज भारतवर्ष के 20,000 से अधिक छात्र छात्राओं के सिर पर मौत युद्ध के कारण नजर आने लग गई! मोदी सरकार पूर्ण रूप से विदेश नीति में विफल रही है साथ ही शहर कांग्रेस द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम रतलाम नायाब तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा गया इस अवसर पर यास्मिन शेरानी पारस सकलेचा ,जेम्स चाको, मनसूर अली पटौदी,बसंत पंड्या कमरुद्दीन कछवाय, विजय सिंह चौहान ,जोएब आरीफ राजीव रावत राकेश झालानी सतीश पुरोहित, सुजीत उपाध्याय, महिप मिश्रा नीलेश शर्मा ,शैलेंद्र सिंह अठाना सय्यद वसुद जैदी, इक्का बेलूद , घर्मेन्द शर्मा, विशाल डांगी ,आयुष सिंह सिंह राठौड़ ,एरिक जॉर्ज ,रवि वर्मा देवेंद्र गुर्जर एडवोकेट सलीम भाई सब्जी परोस,मीना बग्गा, संगीता काकरिया शिल्पा सिसोदिया ,अनु नेकाड़ी कविता महावर सतीश गिरी मांगीलाल जैन ,अनिल नांदेचा संजय खंडकर, परेश जैन कुंदन बैरागी साजिद अब्बासी जितेंद्र सिंह अकरम खान कैलाश सोलंकी, विजय पंड्या लाला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Play sound