जावरा (अभय सुराणा) । शहर के प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय पहाड़िया रोड पालीटेक्निक चौराहे पर ब्रह्मकुमारीज विद्यालय के सदस्यों द्वारा महाशिवरात्री के शुभ दिवस पर शिवलिंग की पूजा की गई तथा अतिथि का स्वागत सम्मान कर शिव जयंती के अवसर पर केक भी काटा गया । इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रदीप जी चौधरि संसद प्रतिनिधि ने कहा कि ब्रह्मकुमारी सेवा केंद्र पर आकर विशेष अनुभूति हो रहीं हे यहां का वातावरण बड़ा ही पवित्र और सुखद हे।कार्यक्रम के विशेष अतिथि डॉ दिलीप शाकल्य ने कहा कि वे विगत 2 वर्षों से सेंटर से जुड़े हे यहि से प्राप्त अनुभूतियों से जीवन को श्रेष्ठ बनाया जा सकता हे। कार्यक्रम की विशेष अतिथि डॉ निशा माहेश्वरी नारी शक्ति मित्र मंडल की प्रमुख ने कहा कि योग व अध्यात्म के बिना मानव का जीवन शांति पूर्ण नहीं हो सकता हे ब्रह्मकुमारी संस्था एक विशेष लक्ष्य को लेकर कार्य कर रहीं हे जिससे मानव जीवन सुखमय एवं शांतिपूर्ण बन रहा हे ।कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा शिव ध्वजारोहन कर सद्गुणों को धारण करने की प्रतिज्ञा शिवकन्या दीदी द्वारा कारवाई गई। बहिन रश्मि कौर ने सुंदर गीत की प्रस्तुति दी एवं बिटिया सोंदर्य अरोड़ा ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय द्वारा पीपलोदा रोड स्थित पटेल कॉलोनी में सुन्दर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सभी मुख्य अतिथियों को प्रतीक चिह्न एवं प्रसादी भेंट कर आदरणीय सावित्री दीदी एवं संस्था के सभी सदस्यों द्वारा आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया। उक्त कार्यक्रम की सभी ने सराहना करी।