“सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम के तहत स्कूल के विद्यार्थियों को सामग्री वितरित

रतलाम 10 अक्टूबर । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम के तहत शनिवार को स्कूल के विद्यार्थियों को सामग्री वितरित की गई।दिलीप नगर के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने मोदी जी के कार्यो पर प्रकाश डाला । इस दौरान निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौड़, कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, कार्यक्रम के प्रभारी रजनीश गोयल सहित जिला पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारी एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *