गाय की सेवा महापुरुषों की पूजा से बढ़कर है- राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

बांसड़ा श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ गौशाला 3 मार्च 2022 । गौ माता में कृष्ण का प्राण है गाय रोती है तो सांवरिया तड़पता है उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने श्रीमद् भागवत कथा में संबोधित करते कहा कि गाय की सेवा महापुरुषों की पूजा से बढ़कर है। उन्होंने कहा कि इंसान के बिना पशु जिंदा रह सकता है लेकिन पशु के बिना इंसान एक पल भी जिंदा नहीं रह सकता पशु की हत्या इंसान की हत्या से बढ़कर है। मुनि कमलेश ने बताया कि पशुधन नहीं बचा तो 56 भोग यूरिया निरमा पाउडर कास्टिक सोडा के दूध से बनेगा नकली घी के दीप जलेंगे आध्यात्मिकता तार-तार हो जाएगी।
राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश का अभिनंदन किया गया अध्यक्ष भरत जारोली दिनेश कुमार सोनी कोषाध्यक्ष भरत कुमार व्यास पंचायत समिति सदस्य रामेश्वर लाल व्यास हरिशंकर चौबीसा बिहारीलाल लखावत प्राणी मित्र संस्थापक सचिव संचालक श्याम लाल चौबीसा संगठन मंत्री भगवती लाल शर्मा गौशाला परिवार की ओर से किया गया।

Play sound