उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने नामली शासकीय महाविद्यालय भवन का भूमिपूजन किया

रतलाम । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम ग्रामीणों क्षेत्र के नामली में 6 करोड़ 17 लाख 82 हजार रुपए की लागत से बनने वाले शासकीय महाविद्यालय भवन निर्माण का भूमिपूजन शुक्रवार को किया । नामली के समीप पंचेड फंटा रोड पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक रतलाम ग्रामीण श्री दिलीप मकवाना, एसडीएम सुश्री कृतिका भीमावद, तहसीलदार श्रीमती अनीता चोकोटिया भी उपस्थित थे ।

Play sound