युवा पीढ़ी आमजनों को प्रकृति पर्यावरण से जोड़ने में प्रयत्नशील पतंजलि युवा भारत रतलाम संगठन

अंकुर महाअभियान के तहत औषधीय वृक्षारोपण कर संरक्षण संवर्धन संकल्प लिए पतंजलि युवा भारत जिला रतलाम संगठन

रतलाम। भारत सरकार मध्यप्रदेश शासन रतलाम जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन कर मुख्य मार्गदर्शन में 1 मार्च से 5 मार्च 2022 तक अंकुर महाअभियान के तहत वृहद स्तर पर प्रकृति पर्यावरण को सुरक्षित संरक्षित करने आमजन मानस में जन-जन को औषधीय गुणों से भरपूर पेड़-पौधे रोपण वितरण कर संक्रमण मुक्त प्राणवायु का संचार कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से पतंजलि युवा भारत जिला रतलाम म.प्र.पश्चिम पांचों संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में रिटा. डीएसपी श्री भूपेन्द्र सिंह राठौर के आतिथ्य में समाजसेवी प्रकृति पर्यावरण संरक्षक युवा जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा के नेतृत्व में नितेंद्र आचार्य सोशल मीडिया प्रभारी जिला यज्ञ प्रभारी पं. संजय शिवशंकर दवे समाजसेवी शबाना ख़ान की उपस्थिति में पौधा रोपण कर विशेष व्याख्यान विचार विमर्श योग आयाम आयुर्वेद अध्यात्म पर भी चर्चा की गई।
इस उपलक्ष में डीएसपी श्री भूपेन्द्र सिंह राठौर ने अपने जीवन काल में प्रकृति और जनहित कल्याण के किए कार्य पर विस्तृत अपने अनुभवों को साझा किया विशाल कुमार वर्मा ने भी लोगों में जागरूकता लाने हेतु दिए अनुभव को स्वीकार कर वृहद स्तर पर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
वहीं श्री कालिका माता उद्यान ग़ुलाब चक्कर कलेक्ट्रेट परिसर शासकीय मेडिकल कॉलेज रतलाम कालोनियों सहित सामाजिक संगठनों व अन्य औषधीय उद्यानों को विकसित करने में हर-संभव तत्पर रहकर अधिकाधिक संख्या में पेड़-पौधे रोपण वितरण किए जा रहे हैं साथ ही श्री साईं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रतलाम प्रमुख विप्पी छाबड़ा स्टाफ व विद्यार्थियों की मौजूदगी में पतंजलि युवा भारत जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा संगठन कार्यकर्ताओं के साथ अंकुर महाअभियान के तहत वृक्षारोपण कर सभी को ऐप डाउनलोड कर अपने-अपने क्षेत्रों उद्यानों में औषधीय पेड़-पौधे रोपण कर संरक्षण संवर्धन का संकल्प दिलाया।

Play sound