6 मार्च रविवार को प्रभारी मंत्री रतलाम जिले के दौरे पर गणमान्य नागरिकों से मुलाकात करेंगे

रतलाम। रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी.एस.भदौरिया 6 मार्च रविवार को रतलाम जिले के दौरे पर रहेंगे। श्री भदौरिया जिले के गणमान्य नागरिकों भेट करेंगे तथा पार्टी द्वारा चलाये जा रहे समर्पण नीधि संग्रह अभियान की समीक्षा करेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अरुण राव ने बताया कि श्री भदौरिया प्रातः 7 बजे स्थानीय विश्राम गृह पहूंचेंगे। प्रातः 10 बजे विश्राम गृह पर शहर के गणमान्य नागरिकों से मुलाकात करेंगे। प्रातः 11:30 बजे रतलाम से जावरा के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12 बजे जावरा विश्राम गृह पर आगमन के पश्चात् गणमान्य नागरिकों से मुलाकात करेंगे। दोपहर 1:30 बजे जावरा से ताल के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर दो बजे ताल आगमन के पश्चात आम्बेडकर मांगलिक भवन ताल मे गणमान्य नागरिकों से चर्चा करेंगे। दोपहर 3 बजे ताल से आलोट के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 3:30 बजे आलोट पहुंचकर स्थानीय विश्राम गृह मे गणमान्य नागरिकों से भेट करेंगे। प्रभारी मंत्री श्री भदौरिया दोपहर 4 बजे आलोट से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Play sound