मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस के अवसर पर विधायक श्री कश्यप कलेक्टर श्री पुरुषोत्तम द्वारा वृक्षारोपण किया गया

रतलाम । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जन्म दिवस के अवसर पर 5 मार्च को अमृत सागर उद्यान में विधायक श्री चैतन्य काश्यप, कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम, श्री राजेंद्रसिंह लुनेरा द्वारा वृक्षारोपण किया गया। उनके अलावा सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े, एसडीएम श्री राजेश शुक्ला, निगमायुक्त श्री सोमनाथ झारिया, श्री मनोहर पोरवाल, श्री अशोक पोरवाल, श्री बजरंग पुरोहित, श्री प्रदीप उपाध्याय, श्री निमिष व्यास, श्री गोविंद काकानी, श्री के.के. सोनी, डूडा प्रभारी श्री अरुण पाठक, जिला प्रबंधक आजीविका मिशन श्री हिमांशु शुक्ला, जन अभियान परिषद प्रबंधक श्री रत्नेश विजयवर्गीय, जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.सी. शर्मा ने भी वृक्षारोपण किया।
अमृत सागर उद्यान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों के अलावा विभिन्न संगठनों के युवा जन भी बड़ी संख्या में मौजूद थे जिनके द्वारा वृक्षारोपण में सहभागिता की गई। इनमें दृश्य वेलफेयर सोसाइटी के नवोदित बैरागी, रोबिन हुड आर्मी के जय तलेरा, मृदुल मूणत, मानस मित्तल तनिषा जैन, अभिनव जैन, यश मित्तल, तनु बाफना, हर्षिका राव शामिल थे। विधायक तथा कलेक्टर द्वारा अमृत सागर में जलकुंभी सफाई का निरीक्षण भी किया गया।

Play sound