अंबे चौक गरबा उत्सव समिति द्वारा पेंशनर समाज के अग्रणी नेता स्व. श्री सिसौदिया को श्रद्धांजलि अर्पित की

रतलाम । समाजसेवी कर्मचारी नेता सेवानिवृत्त शिक्षक तथा पेंशनर समाज के अग्रणी नेता ठाकुर भूपेंद्र सिंह जी सिसोदिया के आकस्मिक निधन पर अलकापुरी अंबे चौक गरबा उत्सव समिति द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । जिस में उपस्थित वक्ताओं ने श्री सिसोदिया जी के व्यक्तित्व और उनके द्वारा किए गए समाज सेवा के कार्यों का उल्लेख कर स्मरण किया श्री सिसोदिया जी सदैव धार्मिक सामाजिक कार्य में अग्रणी और कर्मचारी हित की बात करने वाले व्यक्तियों में थे । श्रद्धांजलि सभा में डॉ. प्रदीप सिंह राव, बजरंग पुरोहित, भास्करराव क्षोत्रिय, दिनेश शर्मा, धन्नालाल पुरोहित, मयूर पुरोहित, प्रोफेसर अभय पाठक, मोहन सिंह ठाकुर, सत्यनारायण सोडा, लक्ष्मीनारायण धारवा, डॉ. जेएस पटेल, प्रवीण उपाध्याय, हिम्मत गेलड़ा, राजेंद्र सिंह सिसोदिया, महेश शर्मा, श्याम सुंदर भाटी, अनीश भाई, कमल कुमार मंडवारिया, प्रेम पुरिया, दुर्गा पांचाल, सारिका दीक्षित, मोहन अरुण में आदि अपने-अपने विचार व्यक्त किए । श्रद्धाजंलि सभा का संचालन लक्ष्मीनारायण भगवान ने किया । आभार मनीष सिसोदिया ने व्यक्त किया ।

Play sound