हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं -राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश

`अकोला श्री कृष्ण महावीर गौशाला 6 मार्च 2022 । आग से आग नहीं बुझाई जा सकती हिंसा से हिंसा को समाप्त नहीं किया जा सकता । उक्त विचार राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं हिंसा की दावानल अग्नि में हिंसा फैलाने वाला भी जलकर स्वाह हो जाता है।
उन्होंने सच कहा कि युद्ध में बाल वृद्ध नारी निर्दोष मौत के शिकार होते हैं युद्ध के उन्माद में आने वाला करने वाला शैतान से कम नहीं। मुनि कमलेश से कहा कि युद्ध से निकलने वाली गैसों का प्रभाव पशु और प्रकृति पर पड़ता है पर्यावरण का शत्रु है युद्ध। राष्ट्रसंत ने रूस और यूक्रेन युद्ध विराम के लिए सभी धर्माचार्य से अपील की वह हस्तक्षेप करें शांति की स्थापना करने में योगदान दें
जैन संत ने संयुक्त राष्ट्र संघ से अनुरोध किया दोनों देशों पर दबाव डालकर वार्ता के माध्यम से समस्या हल करें
अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली ने शांति स्थापना के लिए शांति मार्च निकाला विश्व का कोई भी धर्म खंडसा उन्माद युद्ध की इजाजत नहीं देता है राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संगीत चिपढ़ पूर्व सचिव पूजा जैन इंदौर पूरण जी हीगड़ तहसीलदार अशोक जी सोनी जोधपुर थानेदार ओंकार सिंह जी के ग्राम पंचायत सरपंच तारा देवी सचिव पारस जी विश्नोई महिला मंडल सभी ने शांति मार्च में भाग लिया

Play sound