बाहरी प्रदूषण को लेकर इतना हम जितना चिंतित है उतना ही वैचारिक प्रदूषण को लेकर बेखबर है- राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

चित्तौड़गढ़ गांधीनगर महावीर भवन 14 मार्च 2022। विश्व बाहरी प्रदूषण को लेकर हम जितना चिंतित है उतना ही वैचारिक प्रदूषण को लेकर बेखबर है उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने महावीर भवन में संबोधित करते कहा कि आंतरिक वैचारिक प्रदूषण ही बाहरी प्रदूषण की जननी है।
उन्होंने कहा कि वैचारिक प्रदूषण दूर करने का सरकार विज्ञान के पास कोई साधन नहीं है बाहरी प्रदूषण नियंत्रण के लिए अरबों रुपए खर्च कर रहे हैं दूसरी तरफ आंतरिक प्रदूषण को बढ़ाने आप आप भी कमा रही है । मुनि कमलेश ने बताया कि फिल्मों और इंटरनेट के द्वारा हिंसा अश्लीलता अंधविश्वास अज्ञानता पाश्चात्य संस्कृति का जहर घोला जा रहा है आतंकवाद से अत्यंत गुना ज्यादा खतरनाक है राष्ट्रीय संत ने कहा कि इनसे मुक्त हुए बिना बिना सच्ची शांति प्राप्त नहीं हो महापुरुषों के आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा ही मुक्ति प्राप्त की जा सकती है।
संघ के वरिष्ठ सदस्य मनसुख पटवारी गणपत डागलिया लादू लाल डांगी आजाद सुराणा कोमल पोखरना मनीष बाबेल गौतम भड़त्या ने राष्ट्रसंत का अभिनंदन किया गौतम मुनि जी ने मंगलाचरण किया घनश्याम मुनि जी ने विचार व्यक्त किए 15 मार्च रात 8:00 बजे मीरा नगरी से होली चातुर्मास के लिए खातर महल हेतु मुंबई प्रवेश होगा।