श्री दिगम्बर जैन मंदिर में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन सम्पन्न

हज़ारीबाग। जैन महिला मिलन हज़ारीबाग की ओर से पाँचवें दिन दिनांक १४ मार्च दिन सोमवार को श्री दिगम्बर जैन मंदिर बडा़ बाजार,हज़ारीबाग में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन जिनेन्द्र प्रभु और गुरुवर की छाँव में सानन्द प्रातः हो रहा है।
आज की शांतिधारा श्रीमान् सुनील, आयुष ,सुनीता देवी ,नेहा, आशीष, पुर्वा राँवका परिवार, एवं श्रीमान् प्रदीप जी ,रीता देवी ,रौशन अजय, प्रज्ञा ,मेघा ,तुभ्यं, सोहम् ,भाविका ,गुनीश्का अजमेरा परिवार के द्वारा किया गया। आज के पांचवें दिन के प्रायोजक श्रीमान् सुरेश जी सुधा, मोनू पाटोदी परिवार एवं श्रीमती शांति देवी राजकुमार जी सरिता देवी दीपक जी रीमा अजमेरा परिवार थे।संध्या में ७ बजे से ४८ दीपकों से महाआरती हुई।तत्पश्चात स्वाध्याय पंडित दीपक जी के द्वारा हुआ एवं इसके पश्चात श्रीमती स्वाति अजमेरा व सोनम अजमेरा के द्वारा जैन ध्वजा लहराएंगे प्रतियोगिता का कार्यक्रम हुआ।सभी विजेताओं को पारितोषिक प्रायोजक की ओर से किया गया।सभी भक्तगण अर्चना के इस शुभ पल में उपस्थित होकर धर्म लाभ ले रहे है। मीडिया प्रभारी विजय लुहाड़िया ने बताया कि विश्वशांति महायज्ञ, हवन,पूजन व जाप के साथ नौ दिवसीय महामंडल विधान का समापन 18 मार्च को होगा।