व्यापारियों एवं सरकार के बीच सेतु का काम करेगा व्यापारी मोर्चा – प्रदेश संयोजक श्री अग्रवाल

रतलाम आगमन पर समारोह पूर्वक स्वागत

रतलाम । भारतीय जनता पार्टी व्यापारी मोर्चा के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल का रतलाम आगमन पर समारोह पूर्वक स्वागत किया गया। व्यापारी मोर्चा के जिला संयोजक राजेश माहेश्वरी एवं राजनैतिक फीड बेक विभाग जिला संयोजक रजनीश अग्रवाल के नेतृत्व में हुए इस समारोह मे भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित एवं पूर्व महापौर शेलेन्द्र डागा मंचासीन रहे।
समारोह मे प्रदेश संयोजक श्री अग्रवाल ने कहा कि देश के विकास मे व्यापारियों की अहम भूमिका है। व्यापारी वर्ग को कोई परेशानी नही हो, इस उद्देश्य से व्यापारी मोर्चा सरकार एवं व्यापारीयों के बीच सेतु का काम करेगा। उन्होने व्यापारीयों से पार्टी की मजबूती के लिए अधिक से अधिक कार्य करने का आव्हान किया। पूर्व महापौर श्री डागा ने कहा कि देश मे व्यापारीयों का वर्ग बहुत बड़ा है। यह वर्ग सरकार बदलने की ताकत रखता है। श्री अग्रवाल के रूप मे व्यापारी मोर्चा को अनुभवी नेतृत्व मिला है। इसका लाभ पार्टी को अवश्य होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष श्री पुरोहित ने कहा कि भाजपा में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के बाद व्यापारी मोर्चा की महती भूमिका है। मोर्चा के माध्यम से पार्टी को मजबूती प्रदान करे।
कार्यक्रम के आरम्भ मे उपस्थित व्यापारियों ने श्री अग्रवाल का स्वागत किया संचालन जिला भाजपा कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी ने किया। आभार प्रदर्शन जिला सहसंयोजक राजेश माहेश्वरी द्वारा किया गया।
इस दौरान जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सुनील सारस्वत, पूर्व जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, जिला मंत्री सोना शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिता कटारिया , मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, पूर्व अध्यक्ष संतोष पोरवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला संयोजक मंसूर जमादार, सोश्यल मीडिया विभाग जिला संयोजक करन वशिष्ठ , आईटेल सेल के पूर्व प्रदेश सहसंयोजक सोमेश पालीवाल सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।