
रतलाम। रतलाम ग्रामीण के गांव कचलाना में प्रति वर्ष अनुसार धुलेटी के दिन भव्य मेले का आयोजन हुआ। गांव कचलाना एक धार्मिक महत्व स्थान है जहां पर लोक देवता भेरू जी महाराज का भव्य मंदिर है। यहां की ऐसी मान्यता है कि यहां पर जो मन से मांगा जाता है वह इच्छा पूरी होती है, जिसके पश्चात मेले के दिन मंदिर के ऊपर गल फिरने की परंपरा है।दो दिवसीय मेले में ग्रामीण क्षेत्र दूर-दूर से लोग मेला देखने आए।गांव के ही वरिष्ठ शिक्षाविद, समाजसेवी तथा आर एस एस के पूर्व जिला कार्यवाह शांतिलाल जी गहलोत ने बताया कि यहां पर कई वर्षों से मेले का आयोजन किया जा रहा है परंतु पिछले वर्ष कोरोना महामारी के कारण मेले का आयोजन नहीं किया गया था। इस वर्ष फिर से मेले का आयोजन गया, जिसमें दूरदराज से आए हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।