जावरा (अभय सुराणा) । प्रतिभा सुविधाओं की मोहताज नहीं है। प्रतिभा अभावों में भी रह कर गांव शहर और परिवार का नाम रोशन करती है । बेटी अपेक्षा ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर की 2021की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर यह सिद्ध किया है।
उपरोक्त विचार आँचलिक पत्रकार संघ द्वारा जावरा की बेटी अपेक्षा के सम्मान समारोह में आंचलिक पत्रकार संघ के संभाग अध्यक्ष अभय सुराणा ने व्यक्त किये। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजय चौधरी एवं तहसील इकाई अध्यक्ष राजकुमार हरण ने कहा कि बेटी अपेक्षा ने नगर ही नही अपितु प्रदेश भी का गौरव बढ़ाया है । आंचलिक पत्रकार संघ की ओर से बधाई एवं भविष्य के लिए उज्जवल जीवन की शुभकामना व्यक्त की। समारोह में राजेंद्र श्रोत्रिय प्रकाश बारोड वरिष्ठ सदस्य,अशोक पोरवाल सर आदि उपस्थित थे । ज्ञात रहे 23 मार्च को प्रदेश के राज्यपाल महामहिम मंगू भाई पटेल स्वर्ण पदक प्रदान करेंगे।