नीलेश पोरवाल अध्यक्ष एव जितेंद्र चोपड़ा महासचिव बने

अ.भा.श्वेताम्बर सोशल्य ग्रुप के समस्त सदस्यों में हर्ष

रतलाम । जैन श्वेताम्बर सोशल्य गुप् रतलाम की एक मीटिंग ग्रुप संस्थापक अध्यक्ष हेमन्त कोठारी की अध्यक्षता में उनके आफिस पर आयोजित की गई ग्रुप चंद्रशेखर जी सोनी ने के2 वर्ष का कार्यकाल संपूर्ण होने पर अपना सफल कार्यो को विस्तार से रूबरू कराया एव नीलेश पोरवाल को आगामी अध्यक्ष एव महासचिव पद हेतु जितेंद्र चोपड़ा का प्रस्ताव रखा जिसे पूर्व अध्यक्ष सन्दीप चौहान एव प्रदीप डाँगी ने समर्थन दिया एव सर्वसम्मति से चयन किया गया । जिसमें अध्यक्ष, निलेश जी पोरवाल, चेयरमैन सुनील चोरडिया, उपाध्यक्ष अजय जैन, अखिलेश नाहर, महा सचिव-जितेंद्र चोपड़ा, कोषाध्यक्ष-अनिल गाँधी, प्रचार सचिव-राजेश नांदेचा को बनाया गया । परामर्शदाता : श्री निवास जैन, मनसुख पोरवाल, यात्रा संयोजक, जय नाहर, मनीष चोपड़ा, को बनाया गया । ग्रुप के सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एव सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।