12 से 14 वर्ष के बालक-बालिकाओं के कोविड वेक्सिनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ

जावरा (अभय सुराणा) । आज कमला नेहरू स्कूल जावरा में 12 से 14 वर्ष के बालक- बालिकाओं के कोविड वेक्सिनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ अनुविभागीय अधिकारी श्री हिमांशु प्रजापति ने बी एम ओ डॉ दीपक पालड़िया बी आर सी विवेक नागर, प्राचार्य राजेंद्र शर्मा की उपस्थिति में किया,इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रजापति ने कहा कि कोरोना महामारी को रोकने में टीकाकरण सबसे प्रभावी साधन है,कोरोना महामारी को समाप्त करने के लिये सभी आयु वर्ग का टीकाकरण जरूरी हैं, सभी बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण करे,सभी बच्चों को कोर्बेवेक्स वेक्सीन लगाई जा रही हैं।
डॉ पालड़ियाजी ने उपस्थित लोगों को संकल्प दिलाया कि सभी बच्चों को वेक्सीन अनिवार्य रूप से लगवायेगे,इस टीके से प्रतिरोधी क्षमता बढ़ेगी,कोविड का खतरा अभी समाप्त नही हुआ है। कार्यक्रम में बसंतीलाल मईडा, शैलेंद्र कुमार दवे,रघुनन्दन शर्मा,संजय पांचाल,चरणसिंह चन्द्रावत,उषा गुप्ता,महेंद्र त्रिवेदी आदि उपस्थित थे। संचालन राजेन्द्र सोनी ने किया,आभार,केसर खान ने माना।

Play sound