जन शिक्षण संस्थान ,मुख्यालय अलकापुरी रतलाम पर बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक आयोजित

रतलाम । जन शिक्षण संस्थान ,मुख्यालय अलकापुरी रतलाम पर बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक आयोजित की गई । श्री के.के. सिंह अध्यक्ष, रतलाम औद्योगिक संस्थान के प्रतिनिधि श्री बाथम जी, श्री गोयल जी, श्रीमती डॉ शालिनी शर्मा शिक्षाविद समाजसेविका, श्रीमती चंदना जैन महिला संचालिका PMKEY , महिला उद्यमी श्रीमती नीरजा बोहरा ,श्रीमती कल्पना पुरोहित निदेशक जन शिक्षण संस्थान उपस्थित में वर्ष 2021-22 ले लिये भारत सरकार द्वारा स्वीकृत 7 ट्रैड को 90 बेचो का सफलतापूर्वक संचालन कर पूर्ण किये जाने पर प्रशंसा की गई साथ ही प्रशिक्षार्थी द्वारा निर्मित सामग्री को हाट बाजारों में कम मूल्य पर बेचे जाने की अनुशंसा की गई साथ ही कार्यकारिणी समिति में पारित प्रस्तावों की समीक्षा की जाकर स्वीकृत किये गए, स्केल हब के अंतर्गत संचालित कम्प्यूटर डाटा एंट्री ऑपरेटर लैब का अवलोकन कर उपस्थित प्रशिक्षनार्थियों से जानकारी प्राप्त की सफलतापूर्वक संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त की गई, सभा के अंत मे संस्थान के प्रोग्राम अधिकारी श्री रघुवीर सिंह सीसोदिया ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

Play sound